फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरचूला जीप दुर्घटना में मृतकों की संख्या चार हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में हुई यूटिलिटी वाहन हादसे में मृतकों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम धारचूला में किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार रात दरमा घाटी के समीप यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया था। हादसे की जानकारी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हुई। आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक तीन शवों को निकाल लिया था। मृतकों की पहचान वाहन चालक अशोक कुमार थापा पुत्र मदन लाल निवासी पंतनगर ऊधमसिंह नगर, नेपाल निवासी भीम और मान सिंह बूड़ाथोकी के रूप में की गई।

सर्च अभियान दल ने देर शाम एक और शव बरामद किया। मृतक की पहचान पांगू निवासी रमेश होतियाल पुत्र नंदन सिंह उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई। तहसीलदार विपिन चंद मुदगली की मौजूदगी में 36वीं वाहिनी आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने 12 घंटे अभियान चलाने के बाद चारों शव बरामद किए। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार और धीरज टम्टा ने शवों का पंचनामा भरा। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें