फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की मौजूदगी में हुआ वन पंचायत का सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय के पास स्थित वन पंचायत भट्टीगांव वन पंचायत का एसडीएम भगत सिंह फोनिया की मौजूदगी में सीमांकन किया गया।
विज्ञापन


इसस दौरान वन पंचायत के नक्शा, खसरा और राजस्व अभिलेखों का मिलान किया। सामने आया कि वन पंचायत का जंगल सिविल भूमि में बताया गया है, जबकि उस जंगल का नक्शा 20 जून 1987 को वन पंचायत भट्टीगांव को मिला था। बावजूद इसके जंगल अभी तक राजस्व अभिलेखों में वन पंचायत में दर्ज नही है।
विज्ञापन


वन पंचायत सरपंच कैलाश चन्याल ने एसडीएम जंगल को वन पंचायत के नक्शे और राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा इसके लिए वन पंचायत का नए सिरे से गठन किया जाएगा। वन पंचायत की बैठक कर इस समस्या को दूर किया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो पूरन गिरी, राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र बोहरा, अजंता दुग्ताल, वन क्षेत्र अधिकारी जगदीश चंद्र जोशी, वन दरोगा गंगा सिंह बोरा, वन रक्षक ज्योति वर्मा और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें