फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भड़कटिया कस्बे में एसबीआई के एटीएम में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को एसबीआई की वड्डा स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। इस मामले में मुख्य प्रबंधक भगत सिंह टोलिया ने वड्डा चौकी में तहरीर सौंपी थी। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर सीओ आरएस रौतेला ने मौका मुआयना कर जाजरदेवल पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

थानाध्यक्ष पीआर आगरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी बसंत कोठारी उर्फ दिप्पू निवासी भड़कटिया को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने रुपयों के लालच में तोड़फोड़ करने की बात स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की छेनी बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई किशोर पंत, आन सिंह, चंद्र प्रकाश, विनय गिरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें