झूलाघाट(पिथौरागढ़)। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) के तहत कार्य कर रही मनमहेश स्वायत्त सहकारिता गौरीहाट की चौथी वार्षिक आम सभा में आयोजन किया। इस दौरान काश्तकारों को सम्मानित भी किया गया।
विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार की सोच सबका साथ, सबका विकास धरातल में दिखने लगा है। आईएलएसपी ने सहकारिता के सहयोग से किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम किया है। साथ ही उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाई है। वर्ष 2018-19 में मनमहेश सहकारिता का वार्षिक व्यवसाय 1.32 करोड़ रुपये का रहा। इसमें शुद्ध लाभ 5.91 लाख रुपये रहा। इससे सभी 664 शेयर धारकों के शेयर में बड़ोत्तरी हुई। सहकारिता से कुल 103 समूह संचालित हो रहे हैं। अध्यक्षा हीरा भट्ट ने सहकारिता के आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उत्तम काश्तकार भटेड़ी के राम सिंह, नैन सिंह, चंद्रशेखर भट्ट को चुना गया। भूमीराज, राताशिला और नागार्जुन समूह को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सहकारिता के मुख्य व्यवसाय मुर्गी पालन ने जिले व राज्यस्तर पर भटेड़ी गांव का नाम रोशन किया है। परियोजना के साथ कार्य कर रही तकनीकी संस्था सीबैड के समन्वयक रजनीश रावत और उनकी पूरी टीम को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। वहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, आरसेटी से चंद्रशेखर भट्ट, बसंती खड़ायत, सहायक परियोजना अधिकारी सपना नागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, महेश पाल, मनीष पंत, महेश कोहली, अवनीष मौर्य, कल्पना, मंजू बिष्ट, रमेश राम आदि थे।