पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मुनस्यारी में मंगलवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। यहां पर 77 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि धारचूला में 0.40 मिमी बारिश हुई। बुधवार को भी दिन में बारिश का क्रम शुरू हो गया। पिथौरागढ़ सहित जिले के अन्य स्थानों पर दिन भर तेज धूप खिली रही।
मंगलवार रात मुनस्यारी में भारी बारिश हुई। इस दौरान नदी नाले उफान पर आ गए। हालांकि बारिश से कोई क्षति नहीं हुई। बुधवार को आधे दिन तक मौसम सामान्य रहा। अपराह्न तीन बजे बाद बादल घिरते ही बारिश का क्रम शुरू हो गया।
देर शाम तक बारिश जारी थी। लगातार बारिश होने से मुनस्यारी में मौसम सुहावना बना हुआ है। पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट में मौसम सामान्य रहा। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में काफी गर्मी पड़ रही है। जिला आपदा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले की सभी सड़कें खुली हैं।
...........
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़
05964-226326,1077,228050
8449305857 ह्वॉट्सएप।