पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर 55 वाहिनी एसएसबी के जवानों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
बल के ऐंचोली परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में जवानों ने ऐंचोली कस्बे से रैली निकाली। वाहिनी की सीमा चौकियों में भी जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों से शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन नहीं करने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर बल के मुख्य चिकित्साधिकारी दीपक गुप्ता, सहायक कमांडेंट गोवर्द्धन पुजारी समेत जवान मौजूद रहे।
झूलाघाट। क्षेत्र के युवाओं ने नशा उन्मूलन के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए संकल्प पत्र भरे। हम सुधरेंगे जग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा नारे के साथ झूलाघाट क्षेत्र के युवा डॉ. प्रकाश पंगरिया के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। डॉ. पंगरिया ने कहा कि नशा धीरे-धीरे समाज को अपने जकड़ में लेता जा रहा है। नशे जैसी सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। ब्रजेश गड़कोटी ने पर्वतीय क्षेत्रों में कोकिन, स्मेक पहुंचने पर चिंता जताई। इस मौके पर ललित भट्ट, अंकुर भट्ट, नवीन राणा, नीरज चंद, साहिल चंद, मनोज थापा, विनय भट्ट, अशोक चंद, हितेश भट्ट, सागर चंद मौजूद रहे।