फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती सहित मेरठ के चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन जून को लापता हुई महिला के मामले में राजस्व पुलिस ने युवती सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जमराड़ी गांव की एक महिला तीन जून को लापता हो गई थी। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी। बाद में यह महिला पिथौरागढ़ पहुंची और तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने क्षेत्र की एक युवती सहित मेरठ के चार अज्ञात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार को इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने देर शाम एक महिला और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। राजस्व उपनिरीक्षक जीएस कुटियाल ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें