फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलात गांव में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र के गलात गांव में झूलते बिजली के तार में करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि ग्रामीण का बेटा बाल-बाल बच गया। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गलात गांव निवासी हयात राम रविवार की सुबह जंगल से घर को लौट रहा था। साथ में उसका बेटा भी था। इसी दौरान मार्ग में एक स्थान पर वह झूलते बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में चल रहा हयात राम का बेटा गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें