फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी शुरू नहीं हुआ भारत-चीन व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-चीन व्यापार शुरू नहीं हो पाया है। व्यापारियों के सामान की जांच के लिए कस्टम निरीक्षक धारचूला पहुंच गए हैं। रविवार को वे धारचूला से गुंजी रवाना होंगे। बुधवार से सामान की जांच के बाद व्यापारियों के चीन की व्यापारिक मंडी तकलाकोट की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हर साल एक जून से भारत-चीन व्यापार शुरू होता है।

15 जून के बाद ही व्यापारी सामान लेकर तकलाकोट की ओर रवाना होते हैं। सहायक ट्रेड अधिकारी खीमानंद भट्ट ने बताया कि इस वर्ष व्यापार के लिए उप जिलाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं पर्यटन अधिकारी धारचूला की ओर से 48 ट्रेड पास और 97 हेल्पर कुल 145 पास जारी किए गए हैं। व्यापारियों का सामान अभी नजंग, बोलायर, मालपा, लामारी, बूंदी, गर्ब्यांग आदि जगहों पर पड़ा हुआ है। गुंजी में व्यापार के लिए एसएसबी की शाखा खुल गई है।

कस्टम अधिकारी के नहीं होने से व्यापारी तकलाकोट मंडी की ओर नहीं जा पा रहे थे। शनिवार को कस्टम निरीक्षक डॉ. सत्यपाल यादव धारचूला पहुंच गए हैं। वे रविवार को गुंजी की ओर रवाना होंगे। व्यापार के लिए नियमानुसार गुंजी में कस्टम की ओर से दो निरीक्षक और दो सिपाही की तैनाती की जानी चाहिए। अभी एक ही निरीक्षक की तैनाती की गई है। इससे यात्रियों के सामान की जांच में भी विलंब हो सकता है। बहरहाल कस्टम निरीक्षक के पहुंचने के बाद अब तीन-चार दिन के भीतर व्यापारी गुंजी से सामान लेकर तकलाकोट की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें