फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के अधिकांश जगहों पर शाम के समय हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। उमस भरी गर्मी से जहां लोगों को निजात मिली वहीं वनों की आग भी बुझ गई है। खेती के लिए भी बारिश को उपयुक्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना समेत कई जगहों पर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। साथ ही वातावरण में फैली धूल और धुंध भी छंट गई है।

दो-तीन दिन से आसमान में बादल मंडरा रहे थे लेकिन तेज हवाओं के चलते बारिश नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। डीडीहाट में आधे घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई। बारिश से सूख रहे पेयजल स्रोतों को भी संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें