फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटेगांव-मेल्टी मंदिर सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांटेगांव-मेल्टी मंदिर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्र के सेरीकांडा, विनायक, फलेटिया, भटियानी गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष जगत सिंह मेहता के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कांटेगांव से सेरी, विनायक, भटियानी, मेल्टी मंदिर तक 20 किमी मार्ग 2006 में स्वीकृत हुआ था। इसमें 10 किमी की वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई थी। उनका कहना था कि लंबे समय से मार्ग का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इससे क्षेत्र की जनता यातायात की सुविधा से वंचित है।

बताया कि 2015 में आठ सड़क की निविदा लगाकर निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन तीन वर्ष पूरा होने के बाद भी कटिंग का कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शेष दो किमी में सड़क निर्माण की शीघ्र निविदा लगाने, आठ किमी सड़क में किसी अन्य गांव को लिंक नहीं करने, किसानों को भूमि का मुआवजा दिलाने और मेल्टी मंदिर तक शेष बचे 10 किमी सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में दिवान सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, दिनेश सिंह, हर सिंह, कुंडल सिंह, होशियार सिंह, जीवन सिंह, संदीप सिंह, मंगल सिंह, भगवान सिंह, चंचल सिंह, संजय सिंह, पूरन सिंह, आन सिंह, प्रह्लाद सिंह, रमेश सिंह, सुंदर सिंह मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें