फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी दूर गोवर्षा पहुंच अपनों से बात करने की विवशता

विज्ञापन
विज्ञापन
दकनालीछीना (पिथौरागढ़)। विकास खंड के तल्ली, मल्ली चर्मा गांवों में मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क लंबे समय से नहीं आने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों के लोग दो किमी दूर गोवत्सा पहुंच अपने परिचितों के हालचाल जानने को विवश हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र मोबाइल सेवा दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ख्वांकोट, अमकोट, गैनाली, अमाली, चौकी, दौला, आणा, पातली गांव, सेठीगांव, थली आदि गांवों की करीब पांच हजार की आबादी पिछले छह माह से नेटवर्क नहीं आने से परेशान है। इन गांवों में बीएसएनएल के सिग्नल काम नहीं करते हैं। अधिकांश लोगों के पास बोडाफोन, आइडिया के सिम हैं। छह माह पूर्व तक दोनों ही कंपनियों की सेवा अच्छी चल रही थी और लोग अपने दूरदराज बसे परिचितों से आसानी से वार्ता कर पा रहे थे। अब ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए भी दो किमी दूर गोवत्सा आना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में खासा रोष पनप रहा है।

उन्होंने मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की चेतावनी दी है। आइडिया कंपनी के एरिया मैनेजर प्रदीप पंत ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को संचार सुविधा का लाभ दिलाने के लिए पूर्व में भागीचौरा से नीचे लाइन बिछाई गई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के टॉवरों से नेपाल सीमा के अंदर पांच किमी से अधिक दूरी तक सिग्नल पकड़ रहे हैं जो कि केंद्र सरकार के नियमों के विपरीत है। बताया कि इसके चलते सेवा को बंद किया गया है। विरोध जताने वालों में सरपंच ललित जोशी, प्रधान प्रयाग कुमार, रविंद्र उपाध्याय, नवीन पुनेठा, इंद्रदेव जोशी, तुलसी दत्त जोशी, मथुरा दत्त जोशी, गंगा राम, कृपा राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें