फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बजांग में जीप दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। पश्चिमी नेपाल के बजांग जिले में सोमवार देर शाम एक जीप गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को निकालने के लिए जिला मुख्यालय से प्रहरी और सेना के जवान रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


बजांग प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे जिला मुख्यालय के चैनपुर से डुड्री के लिए जा रही एक जीप मष्टागांव पालिका के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से डीएसपी महानंद जोशी के नेतृत्व में जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके बाद घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू हुआ। दुर्घटनाग्रस्त जीप पहाड़ी में अटकी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख जिलाधिकारी सूर्य बहादुर केसी, सशस्त्र प्रहरी दल आदि घटनास्थल के रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें