धारचूला (पिथौरागढ़)। पहले दल के कैलाश मानसरोवर यात्री गुंजी पहुंच गए हैं। यात्री रविवार को नाबी में होम स्टे करेंगे।
यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि दल बूंदी से सुबह सवा छह बजे गुंजी के लिए रवाना हुआ। 18 किमी पैदल चलने के बाद यात्री चार बजकर अठारह मिनट में सकुशल गुंजी पहुंच गए।
गुंजी में विश्राम के बाद यात्री रविवार को तीन किमी पैदल चलकर नाबी गांव पहुंच होम स्टे करेंगे। 18 जून को गुंजी में आईटीबीपी चिकित्सकों की ओर से यात्रियों की मेडिकल जांच की जाएगी। मेडिकल में सफल यात्रियों को ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।