मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी खेलोत्सव 2019 के तहत रविवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया। भावेश भट्ट ने 15 किमी दौड़ 56.21 मिनट में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। एक घंटा 55 सेकेंड का समय में दौड़ पूरी कर अंकित भट्ट दूसरे, एक घंटा दो मिनट 47 सेकेंड का समय निकालकर पवन भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में माया कुमारी पहले स्थान पर रहीं। निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ज्योति जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजकों ने पहले तीन स्थान पर रहे धावकों को पुरस्कृत किया।