फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस बुक पोस्ट पढ़कर स्कूल को दिए भौतिक विज्ञान के प्रयोगशाला उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद के उच्चीकृत इंटर कालेजों में संसाधनों की भारी कमी है। ऐसी ही कमी से जूझ रहे जीआईसी कुम्डार के शिक्षक की फेसबुक पर की गई अपील पर दिल्ली की एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए।
जीआईसी कुम्डार के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि उनके विद्यालय में इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रयोग के लिए उपकरण नहीं थे। इस आवश्यकता को लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट को पढ़ने के बाद स्वयंसेवी संस्था साई संस्कार फाउंडेशन के माध्यम से एसएलसीएम ग्रुप के सीईओ संदीप सबरवाल ने प्रयोशाला के लिए उपकरण उपलब्ध कराए। विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली से आए साई संस्कार फाउंडेशन के सह संस्थापक और इंजीनियर से अभिनेता बने अनुज वशिष्ठ ने यह उपकरण प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने इस सहयोग के लिए ग्रुप के सीईओ संदीप सबरवाल, सुमि सबरवाल, रवतेज बत्रा, साई संस्कार फाउंडेशन की संस्थापक कीर्ति मदान, अनुज वशिष्ठ, संजीव श्रेय मदान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब बच्चे प्रयोगशाला में प्रयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम में शिक्षक दिनेश चंद्र भट्ट सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। संस्था ने पिछले वर्ष भी विद्यालय को एक कंप्यूटर और एक प्रोजेक्टर प्रदान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें