फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में हेली सेवा देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला की नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वररी देवी के नेतृत्व में देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले शिष्टमंडल ने बरसात में आवागमन की दिक्कत को देखते हुए व्यास घाटी के लोगों को हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह नबियाल ने मुख्यमंत्री से व्यास और दारमा घाटी के माइग्रेशन गांवों के लोगों को 25 किलो चावल और 20 किलो गेहूं प्रति यूनिट देने की मांग की। व्यास घाटी में खराब पैदल मार्गों की विस्तृत जाने दी। इन लोगों ने इनर लाइन छियालेक से हटाकर जौलजीबी बनाने की मांग की।

जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला में बाहरी लोगों के आवागमन से चोरी, लूटपाट आदि घटनाओं में वृद्धि होने की जानकारी दी। शिष्टमंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, मोहन बहादुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें