पिथौरागढ़। नंदा देवी ईस्ट में देखे गए शवों और शेष लापता पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए दो और चीता हेलीकॉप्टर यहां आ गए हैं। दो चीता हेलीकॉप्टरों ने बृहस्पतिवार की सुबह नंदा देवी क्षेत्र में रैकी की। मौसम खराब होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
जिलाधिकारी डॉ .विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि मौसम ठीक होने पर शुक्रवार को फिर से हेलीकॉप्टर क्षेत्र में भेजे जाएंगे।