फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कैलाश यात्री सीपू पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। छोटा कैलाश की यात्रा पर गया पहला दल बृहस्पतिवार को सीपू पहुंच गया है। दारमा घाटी से पहली बार यात्रा हो रही है। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि यात्री बुधवार को धारचूला से दुग्तू तक वाहनों से पहुंचे। यात्रियों ने पंचाचूली बेस कैंप से ग्लेशियर के दर्शन किए। रात्रि विश्राम दांतू में किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 6 किमी की पैदल यात्रा करने बाद यात्री ढाकर में स्थित 36 वाहिनी आईटीबीपी के कैंप पहुंचे। जवानों ने दल का भव्य स्वागत किया। कैंप में जलपान करने के बाद दल के सभी सदस्य 4 किमी की पैदल यात्रा करने के बाद भारत-चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव सीपू पहुंच गए हैं। दल ने बृहस्पतिवार को सीपू में रात्रि विश्राम किया। डीआइजी ने बताया कि दारमा घाटी में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें