फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसर कौतिक में चांचरी ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमल कालसूत्र एवं मैसर वन कौतिक 2019 के तहत रविवार को सरमोली, जैंती वन पंचायत ने मैसर कुंड के समीप मैसर वन कौतिक आयोजित किया। फोटो और हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। ढुस्का, चांचरी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन


महिला, पुरुषों की रस्साकसी, स्थानीय वाद्य यंत्रों और नृत्य का आयोजन किया गया। सरमोली, जैंती ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही सर्वोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विगत दिनों हुई हिमालयन मैराथन दौड़ के में गौरव मेहता प्रथम, सौरभ पंचपाल दूसरे और राजेंद्र लसपाल तीसरे स्थान पर रहे। पांच किमी दौड़ में नितिन, मयंक व खगेंद्र और 10 किमी दौड़ में पूजा निर्खुपा, दीक्षा जेष्ठा व दीक्षा रलमवाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ष का लोक प्रकृति पुरस्कार स्वर्गीय धीरज सिंह निर्खुपा को दिया गया। पुरस्कार उनकी मां खगोती देवी ने ग्रहण किया। मैसर वन कौतिक पिछले 13 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसका मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मैसर वन कौतिक को संपन्न कराने में मल्लिका विर्दी, हिमालयन अर्क, हिमल प्रकृति, जंगली स्कूल, माटी संगठन, सरमोली ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही रेखा रौतेला, बसंती रावत, त्रिलोक राणा, बीना नितवाल, पुष्पा सुमत्याल, कमला पांडे, भावना ठाकुनी, मुन्ना नितवाल, अरविंद भारती, काशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें