पिथौरागढ़। कांग्रेस सेवादल की जिला इकाई ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वज वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और कांग्रेस नेता बहादुर सिंह सामंत ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण से पूर्व हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने सेवादल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस का संगठन का अभिन्न अंग है। सेवादल कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। बताया कि अब सेवादल के कार्यकर्ता जनमानस से सीधा संवाद कर उनको कांग्रेस से जोड़ने की मुहिम चलाएंगे। इसके लिए संगठन गांव-गांव जाएगा। सेवादल के प्रदेश सचिव विनोद कार्की के संचालन में हुए कार्यक्रम में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, करन सिंह, पारस सिंह, शंकर भट्ट, नफीस अहमद, सुमित कु मार, ललित पाल, दीपक कुमार, नमराज सिंह, रईश अहमद आदि थे।