फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में प्रतिभा दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल नाचनी में ग्रीष्म अवकाश से पूर्व प्रतिभा दिवस का आयोजन कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को स्थानीय मेलों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों का कौशल विकसित करने के लिए कहानी लेखन, निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


कहानी लेखन में आदित्य चुफाल ने पहला, नीरज पंवार ने दूसरा, कमलेश पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में भावना पंवार पहले, धीरज लोहिया दूसरे, राकेश दशौनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में गीतों का संकलन और गायन भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन सिंह भैंसोड़ा ने बताया कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें