फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काणाधार के लिए सड़क नहीं बनी तो पंचायत चुनावों का भी बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के काणाधार गांव के लोग सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। एक दशक पूर्व स्वीकृत सड़क अधूरी छोड़ी गई है। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया था। अब ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पंचायत चुनावों का भी बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक दशक पूर्व छड़नदेव से काणाधार के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन कुछ किमी तक कटिंग के बाद सड़क का निर्माण कार्य छोड़ दिया गया। सड़क आज भी अधूरी पड़ी है। काणाधार के ग्रामीणों को डुंडू की खड़ी चढ़ाई पार कर छड़नदेव पहुंचना पड़ता है। यातायात सुविधा के अभाव में अधिकांश परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण नाराज लोगों ने लोक सभा चुनावों का बहिष्कार किया था। नाराज ग्रामीणों को मनाने की कोशिशें भी की गई लेकिन कोई भी ग्रामीण मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक बार फिर क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की मांग शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान राजेश पंत सहित तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी उपेक्षा की गई तो पंचायत चुनावों में भी मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें