फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन से अस्पताल नहीं हटाए जाने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सिंगाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 15 वर्षों से पंचायत भवन में चल रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व अस्पताल का अपना भवन बन चुका है। बावजूद इसके पंचायत भवन से अस्पताल नहीं हटाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बैठक कर शीघ्र अस्पताल को अपने भवन में स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय का अपना भवन नहीं होने से सिंगाली का अस्पताल लंबे समय तक किराए के भवन में चला। इसके बाद अस्पताल को पंचायत घर में शिफ्ट किया गया। पिछले 15 वर्षों से यह स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग पर अस्पताल भवन स्वीकृत हुआ। डेढ़ वर्ष पूर्व अस्पताल का अपना भवन बन चुका है। इसके बाद भी इसे स्थानांतरित नहीं किया गया है।

बस्तड़ी के प्रधान विजय प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक कर शीघ्र पंचायत भवन को खाली कराने की मांग उठाई गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत भवन का किराया देने का भी करार हुआ था जो आज तक नहीं मिला है। बैठक में बसंत बल्लभ भट्ट, कमलेश भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, गोविंद भट्ट, मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे। बाद में इस संबंध का एक ज्ञापन जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें