फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में डूबा रहा अस्कोट क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। विद्युत लाइन में फाल्ट आने से समूचा अस्कोट क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


सोमवार रात क्षेत्र में रात आठ बजे बिजली गुल हो गई। इससे नारायणनगर, मिर्थी, अस्कोट, गर्खा, सिंगाली, बगड़ीहाट समेत दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को रात काफी परेशानी में गुजारनी पड़ी। सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि पिथौरागढ़ से आने वाली लाइन में फाल्ट आ गया था।

इधर पिथौरागढ़ के एसडीओ वीके बिष्ट ने बताया कि कनालीछीना सब स्टेशन के पास लाइन में पेड़ की शाखाएं गिर गई थी। इसके चलते डीडीहाट जाने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। रात को ढाई बजे फाल्ट को ठीक कर लिया गया था। इधर लोगों का कहना है कि आए दिन विद्युत आपूर्ति में कोई न कोई व्यवधान आते रहता है। इससे उन्हें रात को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें