फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांतों के ग्रामीणों का अंदरुनी विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत रालम पांतों के ग्रामीणों का विवाद शांत हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक शांति व्यवस्था का प्रस्ताव उप जिलाधिकारी आरसी गौतम को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत बुई के ग्रामीणों के साथ उनका कोई विवाद नहीं चल रहा है। साथ ही कहा है कि बुई के ग्रामीणों को वन पंचायत रालम पांतों के भू-भाग पर प्रवेश को पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को पांतों के वरिष्ठ व्यक्ति भवान सिंह दरियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शांति प्रस्ताव उप जिलाधिकारी गौतम को सौंपा। उन्होंने प्रस्ताव में कहा है कि बुई के लोगों को अपनी वन पंचायत रालम, राजरंभा तोक में आने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उन्हें भेड़-बकरी, पशुपालन, खेतीबाड़ी के पुश्तैनी अधिकार से वंचित न किया जाए। इससे ग्रामीणों की रोजी-रोटी पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रस्ताव में कहा है कि उनके गांव का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से शांति भंग नहीं करेगा। यदि गांव का ही कोई व्यक्ति ग्राम के लोगों पर किसी भी तरह का झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाता है तो उस पर समाज और कानून की ओर से कड़ी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय सिंह दरियाल, मनोहर सिंह, हीरा सिंह, चंद्र सिंह, राधा देवी, मालती , मंजू दरियाल, दमयंती, दशरथी, सीता, मोहनी देवी, ललित सिंह, जगदीश सिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें