फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पड़ा मिला लापता ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सात मई से लापता डुंगरी गांव निवासी ग्रामीण का शव खेतों में पड़ा मिला। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक जीएस बोनाल ने बताया कि डुंगरी गांव निवासी लक्ष्मण राम सात मई को एक बारात में शामिल होने धारी गांव गया था। तब से वह घर नहीं लौटा था। उसकी ढूंढ खोज की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसका शव खेतों में पड़ा मिला। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें