फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों के उपचार के लिए नहीं लगानी होगी जिला मुख्यालय की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में दांतों की अत्याधुनिक मशीन स्थापित हो गई है। लगभग तीन लाख की लागत वाली इस मशीन के लगने से लोगों को दांतों के उपचार के लिए अब जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


अभी तक सीएचसी गंगोलीहाट में दांतों के एक्सरे और दांतों के ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल में केवल दांतों को निकालने का ही काम होता था। दांतों के एक्सरे, सफाई या रूट कैनाल ट्रीटमेंट के लिए मरीजों को 80 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता था। इसमें समय और धन दोनों की बरबादी होती थी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या कोहली ने बताया कि इस मशीन की मदद से अब दंत मरीजों के दांतों का एक्सरे किया जाएगा। रूट कैनाल ट्रीटमेंट और दांतों के भरने की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीएचसी में प्रतिदिन 25 से 30 दांतों के मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें