फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में फिर हुआ हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सोमवार की रातभर मुनस्यारी बाजार समेत निचले इलाकों में बारिश हुई। जिला मुख्यालय में सोमवार रात अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। मुनस्यारी की चोटियों में सोमवार रात से बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात से मंगलवार शाम तक मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा आदि में बर्फबारी होती रही। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। मार्च के महीने में बर्फबारी से लोग आश्चर्य में हैं। आने वाले दिनों में भी बारिश, हिमपात की संभावना जताई जा रही है। मौसम खराब ही रहा तो इसका असर होली और चुनाव पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें