फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन कार्य के लिए तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का मतदान, ईवीएम, वीवीपैट का दो दिवशीय प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र धारचूला और डीडीहाट में कार्यरत पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम और क्षेत्र में तैनात सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन एक अति महत्वपूर्ण कार्य है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले मतदान पार्टी जब अपने मतदेय स्थल पर पहुंचेगी, उसकी सूचना तत्काल संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को देनी होगी। कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। रात्रि में मतदेय स्थल पर ही रहेंगे।

प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण/मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने निर्वाचन संबंधी जानकारी दी। नोडल अधिकारी ईवीएम वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा ने ईवीएम और वीवी पैट के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डाक मत पत्र उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि डाक मत पत्र अंतिम प्रशिक्षण के दिन डाले जाएंगे। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी केएन गोस्वामी, बेड़ीनाग के उपजिलाधिकारी तुषार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें