फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने नोडल और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक कर दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य विकास अधिकारी वंदना को नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता, कानून व्यवस्था, स्वीप कार्यक्रम बनाया गया है। पीडी डीआरडीए डीडी पंत को नोडल कार्मिक व्यवस्था, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला को निर्वाचन व्यय लेखा, पीओ उरेडा अखिलेश शर्मा को ईवीएम वीवी पैट एवं प्रशिक्षण, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया को कार्मिक सामान्य प्रशिक्षण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी को फेसिलिटेटर, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी को लेखन सामग्री और स्टेशनरी का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीओ गोपाल गिरि को यातायात, सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत को कंट्रोल रूम, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज जोशी को डाक मतपत्र, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन को खानपान, सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी को एमसीएमसी, मीडिया और सोशल मीडिया, सूचना विज्ञान अधिकारी रविंद्र जोशी को कार्मिक कम्प्यूटराइजेशन का नोडल बनाया गया है। ईई लोनिवि महिपाल सिंह कालाकोटी को मतगणना एवं कलेक्शन सेंटर, एसई लोनिवि वीएन पांडेय को सड़क, पैदल मार्ग, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी गणेश कुमार को डाटा मैनेजमेंट, ईई विद्युत को प्रकाश एवं विद्युत आपूर्ति, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी को विडियोग्राफी, वेबकास्टिंग और सीसीटीवी, ईई जल संस्थान अशोक कुमार को जलापूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक रेडियो वीसी तिवारी को संचार व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक नोडल के साथ सहायक नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 22 नोडल और 32 सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें