फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की पहल पर नगर पंचायत एवं प्रशासन की ओर से धारचूला नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें नगर से कूड़ा उठाने के साथ ही व्यापारियों और नागरिकों को जागरूक किया गया। व्यापारियों से दुकानों का कूड़ा कूड़ेदानों में रखने को कहा गया। भविष्य में दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर चालान करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर बताया गया कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए एक सफाई एडवाइजरी कमेटी अब नगर में घूमकर सफाई का निरीक्षण करेगी। तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका के साथ मिलकर चालान काटने में भी सहयोग करेगी। रं कल्याण संस्था ने अब हर माह एक स्कूल को साथ लेकर सफाई अभियान चलाने और रोज शाम नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर रं संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष बीएस बोनाल, पूर्व अध्यक्ष अजय नबियाल, एसडीएम आरके पांडेय आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें