फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से नहीं आया विमान, सड़क मार्ग से गए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रविवार को तकनीकी कारणों से नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून और पंतनगर के लिए हवाई सेवा बंद रही। देहरादून से विमान के नहीं आने से कई यात्रियों को देहरादून और पंतनगर के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा। सोमवार को यहां से देहरादून के लिए दो फ्लाइट होंगी।
विज्ञापन


हेरिटेज एविएशन ने तकनीकी समस्या के चलते रविवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा बंद रखी । सभी यात्रियों को शनिवार की रात ही सेवा बंद रहने की सूचना दे दी गई थी। पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने बताया कि वह विवाह समारोह में शामिल होने धारचूला आए थे। उन्हें पंतनगर होते हुए दिल्ली जाना था। विमान सेवा के बंद होने से टैक्सी से जाना पड़ रहा है।

हेरिटेज एविएशन के ऑपरेशनल मैनेजर सुभाष अंथवाल ने बताया कि तकनीकी कारणों से रविवार को विमान सेवा बंद रही। पंतनगर जाने वाले सभी यात्रियों के टिकट रद्द कर दिए गए हैं। इन सभी यात्रियों को टिकट की पूरी धनराशि लौटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को विमान सेवा सुचारु हो जाएगी। देहरादून जाने वाले दो यात्री सड़क मार्ग से जा चुके हैं। शेष यात्रियों को एक अतिरिक्त फेरे में देहरादून पहुंचाया जाएगा। जो दो सीटें खाली हैं उन्हें लोग सुबह के समय भी बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें