फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के लिए सामान ले जाने पर पाबंदी लगाने से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पुल से घरेलू उपयोग के लिए सामान नेपाल की ओर ले जाने पर पाबंदी लगाने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने घरेलू सामान ले जाने पर लगाई गई पाबंदी नहीं हटाने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि पूर्व में हुई बैठकों में तय हुआ था कि तीन हजार से कम मूल्य के घरेलू सामान को बिना बिल दिखाए ले जाया जा सकता है। इस सामान को ऑनलाइन दिखाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद एसएसबी द्वारा घरेलू सामान, पेंसिल, विवाह सामग्री, जूते एवं बच्चों के कपड़े ले जाने में पाबंदी लगाई जा रही है। कहा कि शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का खोया रोक दिया गया।

कहा कि पाटन की सरिता भट्ट को बच्चों के कपड़े और चार महिलाओं को 10 जोड़ी जूते नहीं ले जाने दिए गए। संजीव जोशी ने कहा कि यदि नेपाली ग्राहकों को इसी तरह से परेशान किया गया तो पुल पर ही धरना दिया जाएगा। विरोध करने वालों में जीवन भट्ट, सौरव श्रेष्ठ, भोला दत्त जोशी, बेनीराम कलखुड़िया, प्रकाश पंगरिया, सुरेश ओली आदि शामिल थे। इधर एसएसबी के 55वीं वाहिनी के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घरेलू सामान पर किसी तरह की रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें