फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलथल की रामलीला में श्रीराम को हुआ वनवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/थल। बांस, देवलथल के साथ ही थल के भांतड़, बेड़ीनाग के पिनारी में रामलीला जारी है। बांस की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण शक्ति का दृश्य दिखाया गया। मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस जयवर्धन शर्मा थे। रामलीला कमेटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


देवलथल की रामलीला में वनवास तक लीला हुई। मुख्य अतिथि चंद परिवार फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंद ने रामलीला आयोजन की सराहना की। रामलीला कमेटी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि दानी चंद थे।

थल के भांतड़ में रामलीला का शुभारंभ हो गया है। नारद मोह से रावण, कुंभकरण, विभीषण की तपस्या की लीला दिखाई गई। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि द्योकली के प्रधान बंशीधर भट्ट थे। कमेटी के अध्यक्ष खड़क सिंह सूजी, व्यवस्थापक सुदामा जोशी, वक्ता मैनेजर मनोहर सिंह बसेड़ा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


बेड़ीनाग के पिनारी की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला दिखाई गई। सीता के पुष्पवाटिका पहुंचने की लीला दिखाई गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत, व्यवस्थापक सुरेश पंत, सचिव मोहन पांडे, वक्ता मैनेजर लीलाधर पंत, कोषाध्यक्ष धीरेश बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें