पिथौरागढ़। 22 से 25 अक्तूबर तक देहरादून में हुई राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में एशियन एकेडमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत 6 पद जीते हैं। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने बताया कि निवेदिता कार्की, नेहा कसन्याल, अनमोल चंद और सूरज चंद ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मयंक भंडारी ने रजत और सावन बसेड़ा ने कांस्य पदक जीता। प्रबंधक ने कहा कि इन खिलाड़ियों को विद्यालय पहुंचने पर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो