फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया कैलाश यात्रा मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। उप जिलाधिकारी आरके पांडेय ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लखनपुर-नज्यंग पैदल मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रिफ व लोनिवि को सितंबर माह के मध्य के पूजा-पाठ तक पैदल रास्ता ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि पूजा-पाठ और12 वर्षों में एक बार बूंदी में होने वाले किर्जी बाम उत्सव के चलते उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर लखनपुर से आगे तम्पा, खां डेरा के खराब रास्तों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। कहा कि पैदल रास्ते में युवाओं के चलने के लिए काफी हद तक सुधार हुआ है। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं को हेली से जाने का सुझाव दिया है। कहा कि इस दौरान ग्रिफ भी ब्लॉस्टिंग आदि कार्य को स्थगित रख अन्य कार्य करता रहेगा। रास्ता खुलने के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने पैदल जाना शुरू कर दिया है। उधर शनिवार से दूसरा हेलीकॉप्टर के भी धारचूला पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें