फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से आग लगी, महिला और गैस कर्मी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के तिलढुकरी क्षेत्र में सिलिंडर से हुए गैस रिसाव से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला और सिलिंडर का रिसाव ठीक करने गए गैस कर्मी झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में तिलढुकरी निवासी चंद्रा देवी को किचन में खाना बनाने के दौरान गैस की दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने इसकी सूचना गैस एजेंसी को दी। एजेंसी से कर्मचारी लक्ष्मण सिंह लीकेज ठीक करने के लिए पहुंचे। लीकेज ठीक करने के बाद जैसे ही लाइटर ऑन किया, कमरे में आग लग गई। इस दौरान हुए जोरदार धमाके से किचन की खिड़कियों के शीशे चटककर टूट गए। किचन के पर्दे भी जल गए।

आग की चपेट में आने से चंद्रादेवी और गैस कर्मी लक्ष्मण सिंह भी झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले रमेश ओझा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों घायलों को ट्रैफिक कर्मी हेम महरा की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत सामान्य बताई है। बताया गया कि लीकेज से पहले किचन में गैस भर गई थी। खिड़कियां बंद होने से गैस बाहर नहीं निकल सकी। इसके चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें