फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने उठाया समान पद, समान पेंशन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक में समान पद, समान पेंशन का मामला प्रमुखता से उठा। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में सातवें वेतन आयोग का देय अवशेष भुगतान जुलाई 2018 की पेंशन के साथ करने पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत का आभार जताया गया। साथ ही समान पद एवं समान पेंशन के लिए शासनादेश शीघ्र जारी करने, शैक्षणिक कार्मिकों को सत्रांत का लाभ सर्वकालीन करने की मांग की गई। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि वित्त मंत्री के पिथौरागढ़ आगमन पर एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा और पेंशनरों की अन्य समस्याओं को भी उनके समक्ष उठाया जाएगा।

आर्गेनाइजेशन जिलाध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता और डीएस भंडारी के संचालन में हुई बैठक में दयानंद भट्ट, एनएस बिष्ट, पीसी रौतेला, गोविंद बल्लभ नगरकोटी, प्रेम सिंह बिष्ट, एलडी शर्मा, आरसी शर्मा, सुभाष जोशी, जगत सिंह डसीला, दयाकृष्ण भट्ट, वीवी भट्ट, देवी दत्त पांडेय, भुवन चंद्र जोशी, मोहन चंद्र कापड़ी, खष्टी राम आर्या, मनोहर सिंह भंडारी, हयात सिंह खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें