फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट, मुनस्यारी में बारिश, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट/मुनस्यारी। सोमवार को अस्कोट और मुनस्यारी में मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय में शाम को तेज हवाओं का जोर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अस्कोट में मूसलाधार बारिश हुई। शाम सात बजे तक बारिश जारी थी। बारिश से गरमी से राहत मिली है। मुनस्यारी में शाम पांच बजे से एक घंटे तक बारिश हुई। जिले के कुछ स्थानों में छुटपुट बारिश हुई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि की आशंका जताई है। आशंका जताई गई है कि पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में भूस्खलन हो सकता है। बादल फटने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। बज्रपात हो सकता है। तेज हवाएं चलने से पेड़ टूट सकते हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें