फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई तहसीलों में नहीं बन पा रहे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्टाफ एवं नेटवर्क की कमी के कारण कई तहसीलों में आय और जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस कारण अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के छात्रों को छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में भारी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की है, लेकिन इस अवधि में प्रमाणपत्रों के अभाव में आवेदन कर पाना संभव नहीं होगा। इस अव्यवस्था से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सारी व्यवस्था को सुधारने की मांग की।

छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि दूरदराज के तहसीलों में छात्रों को प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। मुनस्यारी तहसील में आउटसोर्स से तैनात सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हटा दिए गए हैं। वहां पर प्रमाणपत्र बनाने का काम ठप पड़ा है। डीएम सी रविशंकर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि आवेदन पत्र जमा करने की तिथि बढ़ाई जाए और सभी तहसीलों में प्रमाणपत्र बनाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसी विद्यार्थी को परेशानी हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में छात्रसंघ महासचिव निर्मल भट्ट, किशोर राम, अभिषेक कोहली, संदीप कोहली, दीपक लोहिया, जीवन टम्टा आदि विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें