फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी की। कहा कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से महिलाओं को अल्ट्रासाउंड बाजार से कराना पड़ रहा है। प्रसव पीड़िताओं की छोटी-छोटी जांच भी बाहर से करानी पड़ रही हैं।

दवा भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि इन अव्यवस्थाओं के साथ ही अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

संगठन के महासचिव आनंद धामी, करन सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को गलत व्यवहार का तो सामना करना ही पड़ता है। उनको आर्थिक चपत भी लगती है। प्रदर्शन में दीपक जोशी, कमल भंडारी, राजू नेगी, सोनू वल्दिया, मनोज धामी, अरुण कुमार, सुनील कुमार, करन लाबट आदि शामिल थे।
विज्ञापन


भाजपा ने उठाई डॉक्टरों के रिक्त पद भरने की मांग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भाजपा ने डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानक के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती करने और रिक्त पद भरने की मांग की है। भाजपा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लोकेश भड़ ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 2003 से प्रथम रेफर सेंटर का दर्जा प्राप्त है। इस रेफर सेंटर में सर्जन, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन सहित आठ डॉक्टरों की नियुक्ति होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में एकमात्र एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति सप्ताह में तीन दिनों के लिए की गई है। इससे इस पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इस स्वास्थ्य केंद्र से एक लाख से अधिक की आबादी को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास कम होने लगा है। सरकार को चाहिए कि इस विश्वास को कायम रखने का प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें