फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टालों से प्राप्त धनराशि कैंसर पीड़ित की मदद के लिए दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दयासागर इंटर कॉलेज में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। अध्यापिकाओं ने छात्र, छात्राओं के लिए समोसे, चाऊमीन, गोल-गप्पे, मोमो, आलू, चने के स्टाल लगाए। स्टालों से प्राप्त 2000 रुपये की धनराशि कैंसर पीड़ित देवलथल क्षेत्र के पीयूष मलड़ा के इलाज के लिए उसके परिजनों के खाते में जमा करा दी गई।
विज्ञापन


क्रिसमस संध्या का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। विद्यालय के प्रबंधक डीसी लुईस ने क्रिसमस ट्री के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की। सैंटाक्लाज के रूप में विद्यार्थियों ने लोगों का मनोरंजन किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रशासक आलोक लुईस, प्रधानाचार्य एनके जीना, खीमराज जोशी, पीसी जोशी, टीडी भट्ट, निर्मला वल्दिया, आरपी जोशी, मुकेश जोशी आदि मौजूद थे। संचालन छात्र अमित भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें