फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर डीडीहाट के आशीष बिष्ट का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आशीष 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मैसूर कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर शाह ने आशीष के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना जलवा दिखाएंगे। आशीष के चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुसाई, खंड शिक्षा अधिकारी एलडी कापड़ी, जिला खेल समन्वयक भूपाल चुफाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप पौरी, ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक वीरेंद्र कन्याल, सीबीएस कन्याल, भुवनेंद्र भंडारी, अशोक खड़ायत आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें