फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शिकार रोकने को तीन टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शीतकाल में होने वाले जंगली जानवरों के शिकार को रोकने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हर टीम में पांच-पांच कर्मचारी रखे गए हैं।
विज्ञापन


यह टीमें शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों को रवाना हो गई हैं। शीतकाल में बर्फ गिरने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों से जंगली जानवर निचले इलाकों में आने लगते हैं। ऐसे में शिकारी आग लगाकर इन जानवरों को घेरते हैं और उनको मार गिराते हैं। पिछले वर्षों से इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद इस बार वन विभाग ने पहले से तैयारी कर दी है।

एसडीओ एमएम भट्ट ने कहा कि अवैध शिकार पर इस बार पूर्ण अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने रेंजर पूरन सिंह रौतेला से कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य टीमों का भी गठन किया जाए। भट्ट ने कहा कि मुनस्यारी के बुग्यालों में आग लगाकर जंगली जानवरों के शिकार की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन दरोगा शेर राम, महेश मर्तोलिया और कैलाश पांडे के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


हर टीम में पांच-पांच तेजतर्रार कर्मचारी रखे गए हैं। यह टीम शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों को रवाना हो गई है। उनका दावा है कि इस बार अवैध शिकार पर अंकुश लगाने और बुग्यालों में आग लगाने की घटनाओं को पूरी तरह रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें