फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्चुला में जीप दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला से खड़ंगा को जा रही एक जीप रविवार सुबह करीब सात बजे महाकाली नगरपालिका वार्ड संख्या सात के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दार्चुला जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद कोहलपुर अस्पताल भेज दिया गया है। जीप में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन


दार्चुला के प्रहरी उपनिरीक्षक जनक बहादुर शाही ने बताया कि दुर्घटना में नवराज बड़ू (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक देवराम कोली (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी के जवान राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें