फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मैगी और चाउमीन खाने को न दें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में माताओं से अपील की गई कि अपने बच्चों को मैगी, चाउमीन, सोया जैसा फास्ट फूड खाने को न दें। बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाएं। इससे उनका मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा ने कहा कि किसी भी बच्चे की सही देखभाल उसकी माता ही कर सकती है। मां को चाहिए कि वह अपने बच्चे को संतुलित आहार दें और उसकी साफ-सफाई पर ध्यान दें।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. राजेंद्र तिवारी ने अभिभावकों को मिजिल्स, रुबेला टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि नौ माह से 15 वर्ष तक के हर बच्चे को यह टीका लगाना बेहद जरूरी है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अनीस अहमद ने कहा कि शिशु मंदिर में अब अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई होने लगी है। संचालन द्वारिका प्रसाद पांडे ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें