पिथौरागढ़। कारगिल शहीद जवाहर सिंह धामी की वीरांगना लीला धामी और मां झूपा देवी को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके बस्ते स्थित आवास पर जाकर सम्मानित किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि शहीद जवाहर सिंह के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि कभी किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसे दूर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर समय तत्पर रहेंगे।
इस सम्मान के लिए वीरांगना लीला धामी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, खर्कदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंडल महर, रमेश लाल, कोमल साही उपस्थित थे। शहीद जवाहर सिंह मड़मानले के पास अखुली गांव के निवासी थे। शहादत के बाद उनका परिवार पिथौरागढ़ आकर बस गया।