जिला मुख्यालय में 18 से 44 आयु वर्ग के 1506 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच स्थानों में टीका केंद्र बनाए थे। शनिवार को टीका केंद्रों में युवाओं की भीड़ रही। को- वैक्सीन टीका लगाने के लिए युवा उत्साहित नजर आए।
सुबह तय समय से पहले ही लोग टीका केंद्र पहुंच गए थे। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि एमएच, देव सिंह मैदान, स्टेडियम, नगर पालिका और जीआईसी में दो-दो टीका केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1506 लोगों को हजार को-वैक्सीन और 400 कोविशील्ड लगाई गई। जबकि जिले के 39 टीका केंद्रों में 23 स्थानों में 45 वर्ष से अधिक 941 लोगों का टीकाकरण किया गया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने लोगों से टीका कारण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे कोरोना की लड़ाई में साथ देते हुए जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराएं।