फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 15 सड़कें बंद, ग्रामीणों इलाकों में बढ़ी दिक्कत

Tue, 19 Aug 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बंद सड़कें लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही हैं। बारिश के दौरान मलबा गिरने से जिले में 22 सड़कें बंद रहीं। सात सड़कों पर ही आवाजाही शुरू कराई जा सकी है जबकि 15 सड़कों के खुलने का अब भी इंतजार है। ग्रामीण सड़कों के लंबे समय से बंद रहने से खाद्य सप्लाई प्रभावित हुई है जिसका असर ग्रामीणों की जेब पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद मंगलवार सुबह 22 ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। बमुश्किल सात सड़कों पर आवाजाही शुरू कराई जा सकी। 15 सड़कों पर आवाजाही शुरू कराने में सफलता नहीं मिल सकी। इनमें से आठ से अधिक सड़कें लंबे समय से बंद हैं। इन सड़कों के बंद रहने से 50 से अधिक गांवों में राशन, फल, सब्जी सहित अन्य दैनिक जरूरत के सामान की आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों को बदहाल सड़कों पर मलबे और बोल्डरों के बीच पैदल सफर कर स्थानीय बाजारों में पहुंचना पड़ रहा है, तब जाकर पीठ पर सामान ढोकर घर ला रहे हैं। बीमारों और गर्भवतियों को भी जांच और इलाज के लिए पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें